बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ। अपर मुख्य सचिव ने सभी डीईओ को पत्र भेजकर घूसखोरों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया है। कहा है कि किसी काम के बदले अगर कोई अवैध राशि की मांग करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, समय पर स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई करें। शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में आये विचारों को गंभीरता से लेते हुए उचित सलाह को लागू कर शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाएं। (बिहारशरीफ से आशुतोष कुमार आर्य) यह भी पढ़ें- 90 दिन में आवेदनों का करें निपटारा यह भी पढ़ें- तय दुकान से पोशाक खरीदने की विवशता पर नपेंगे डीईओ यह भी पढ़ें- हफ्तेभर में दें डीसी विपत्र, वरना कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...