गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तिसरी थाना में दर्ज एक कांड संख्या के अनुसंधान पदाधिकारी पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में दंपति की गिरफ्तारी के लिए दिया धरनाधरने का उद्देश्य शहर में बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर दारोगा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पीड़िता शबनम खातून को न्याय दिलाने की मांग की गई। पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि दारोगा से बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें घूस की रकम बैंक खाते में वापस करने की बात सामने आई है। आरोप है कि दरोगा ने पीड़िता के भाई तासीर आलम से बातचीत में रकम लौटाने की बात स्वीकार की है।अन्य सदस्य और उनके विचार पार्टी की तिसरी अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि आरोपी दार...