दरभंगा, मई 28 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलारेड्डी ने एससी-एसटी थाने के दारोगा कृष्ण देव मरांडी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। दारोगा द्वारा फरियादी से ऑनलाइन रुपये लेने व दोनों के बीच हुई वार्ता का ऑडियो वायरल होने को लेकर एससी-एसटी थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि केस नंबर 94/25 के वादी छेदी पासवान से दारोगा ने मोबाइल पर रुपए की मांग की थी। छेदी पासवान ने थाना आने से परहेज करने की बात बताई तो दारोगा ने बताया कि उनके नंबर पर पे फोन चलता है। यह भी पढ़ें- घूस लेने के आरोप में दारोगा निलंबित पे फोन पर ही उन्हें रुपए भेज दें। छेदी पासवान ने दारोगा के पे फोन पर रुपये भेज दिये। मामले को लेकर ऑडियो व पे फोन के बारे में छेदी पासवान ने थानाध्...