घूस लेने का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र में पकड़ा गया चाइनीज मांझा पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है। पहले शिकायतकर्ता ने आरोपी को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया और अब एक आरोपी के पिता ने थाने से जमानत दिलाने के एवज में 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। कथित रूप से घूस लेने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर एक हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले पीएफए सदस्य गौरव ने 29 जुलाई को लोनी थाना पहुंचकर सूचना दी थी कि इंदिरा मार्केट की एक दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। इसके प्रयोग से न सिर्फ लोगों की जान को खतरा है बल्कि पक्षियों की भी जान जा सकती है। पुलिस ने दबिश देकर मन्नु, अंकित और सोनिका को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.