गिरडीह, फरवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मजदूरी भुगतान के एवज में रोजगार सेवक द्वारा कथित रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रोजगार सेवक द्वारा नोट लेते हुए स्पष्ट दिखाया जा रहा है। यह मामला बेंगाबाद प्रखंड के लुप्पी पंचायत में पदस्थापित बहुचर्चित रोजगार सेवक भीम महतो से जुड़ा हुआ है। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद रोजगार सेवक की कार्यशैली पर पर लोगों की अंगुलियां उठने लगी है और इस मामले की जांच कर दोषी रोजगार सेवक के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग समाजसेवियों ने की है। इसके पूर्व में भी रोजगार सेवक की मनमानी पर भी सवाल उठे थे। यहां स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोजगार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.