देवघर, मार्च 14 -- देवघर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), दुमका की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक निरंजन कुमार और अनुसेवक नुनुदेव प्रसाद यादव को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की ओर से उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद की गई छापेमारी में आरोपी प्रधान लिपिक के आवास से 3 लाख 19 हजार 800 रुपए नकद भी बरामद किया गया है। बताया गया कि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर निवासी परिवादी- ब्रह्मदेव यादव ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी जमीन देवघर बाईपास रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। उक्त जमीन के मुआवजे की राशि 4 लाख 41 हजार रुपए के भुगतान के बदले प्रधान लिपिक निरंजन कुमार द्वारा कुल राशि का 5 प्रतिशत लगभग 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.