घूस लेते पकड़े डीसी एमडीएम के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। घूसखोरी में पकड़े गए एमडीएम समन्वयक निश्चय सिंह की सेवा समाप्त होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार की सेवा समाप्त हो गयी है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त करते हुए बताया कि डीएम के सहमति के बाद सेवा समाप्त की गयी है। बता दें कि भावलखेड़ा ब्लाक के कंपोजिट स्कूल पैना की सहायक अध्यापक रेनू शुक्ला की शिकायत के बाद 20 अप्रैल को एंटी करप्शन की टीम ने डीसी एमडीएम के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार को भी पकड़ा था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.