प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट पर मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर अयोध्या कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...