मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े तत्कालीन डीएओ सुधीर कुमार के विरुद्ध मुकदमा चलाने की कृषि विभाग से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से उनके विरुद्ध दाखिल चार्जशीट पर विशेष कोर्ट संज्ञान नहीं ले पा रहा है। चार्जशीट के संज्ञान लेने के बाद ही विशेष कोर्ट में आरोप तय करने के बिंदु पर सुनवाई होगी। लगभग एक माह पहले चार्जशीट दाखिल की गई थी, तब से मुकदमा चलाने की स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच उनकी जमानत अर्जी भी विशेष कोर्ट से खारिज हो चुकी है।विशेष लोक अभियोजक (निगरानी) कृष्णदेव साह ने बताया कि तीन माह पहले तत्कालीन डीएओ को घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। एक माह पहले ब्यूरो ने उनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। डीएओ के विरुद्...