मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) साहेबगंज संतोष कुमार से 19 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार जेल में बंद तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी डीएओ सुधीर कुमार की विशेष कोर्ट (निगरानी) ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दो जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी। जेल में बंद रहते उनकी ओर से विशेष कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। विशेष लोक अभियोजक (निगरानी) कृष्णदेव साह ने बताया कि इस अर्जी पर विशेष कोर्ट में पिछले दिनों सुनवाई चली। इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मामले की जांच के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सुधीर कुमार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ 180 पन्नों की केस डायरी व 30 पन्नों की एफएसएल रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। चार्जशीट में सुधीर कुमार के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.