मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर। घूस लेती मौके पर गिरफ्तार समस्तीपुर के रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा व उनके नौकर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया। ब्यूरो ने साक्ष्य के रूप में जब्त वाशिंग मशीन व रुपए को भी कोर्ट में पेश किया। विशेष कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। मालूम हो कि डीसीएलआर एक मामले में फैसला देने के लिए समस्तीपुर के विभूतिपुर के मनोज महतो से नौकर सुमित कुमार के जरिये दो लाख नकदी व वाशिंग मशीन घूस में ले रही थी। मौके पर ही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- बिहार में महिला डीसीएलआर दो लाख लेते गिरफ्तार, घर से मिले 13.82 लाख; घूस में वाशिंग मशीन भी यह भी पढ़ें- Madhubani News: पदस्थापन के बाद चर्चाओं में रहा डीसीएलआर का कार्यकाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...