पलामू, दिसम्बर 6 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पिपराटांड़ के थाना प्रभारी सुबोध कुमार को जमीन विवाद मामले में घूस मांगने के आरोप में एसपी रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। पिपराटांड के निवासी विनय कुमार यादव ने पलामू जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आवेदन देकर शिकायत की थी कि मामले के निपटारे के लिए थाना प्रभारी एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप यह भी है कि 8 और 10 नवंबर को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दबाव बनाते हुए पैसे की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया। किशनपुर ओपी के प्रभारी रहे नीलेश कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...