घूस केस में सेवानिवृत्त शिक्षक ने मांगी जमानत, सुनवाई आज
रांची, जुलाई 24 -- रांची। 50 हजार घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सेवानिवृत्त शिक्षक बस्तिया रविकांत द्वारा एसीबी के विशेष कोर्ट में लगाई जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी। एसीबी ने 14 जुलाई को गुमला डीएसई कार्यालय में छापेमारी कर रविकांत व प्रधान लिपिक रंजीत कुजूर को घूस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों एक शिक्षक के क्षेत्रीय स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गुप्त सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- बुढ़मू रिश्वत कांड में जेल में बंद भाईयों की जमानत पर केस डायरी तलब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.