झांसी, जनवरी 6 -- सीजीएसटी घूसकांड की आंच लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को लॉकर खंगालने के बाद अब सीबीआई की टीम झांसी में डेरा डाले हुए है। मंगलवार की सुबह शहर के 9 व्यापारियों और कार्यालय के चार कर्मचारियों के लिए बुरी रही। खबर है कि सीबीआई ने इन्हें संदेशा देकर बुलाया और पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इतना ही नहीं सभी पांचों आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। अब टीम इनकी काली कमाई से खरीदे गहने, जमीन और अपने के नाम से करे गए इन्वेस्टमेंट का लेखा जोखा देख रही है। टीम उन अधिकारियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है जो प्रभा भंडारी के पहले यहां रह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो कई फाईलों को खोल लिया गया है। सुबह सुबह नौ व्यापारियों को बुलाया गया जिन पर पहले कार्रवाई हो चुकि है। इसमें सर्राफा, लोहा, और शराब करो...