नई दिल्ली, जून 8 -- Bihar News: बिहार सरकार ने समस्तीपुर के पूर्व जिला सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मणिरंजन के ठिकानों पर 2021 में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापेमारी की थी। रेड के दौरान नोटों की गड्डी देखकर टीम के अधिकारी और कर्मी हैरान रह गए। सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग में रिश्वतखोर अफसर की सेवा की समाप्ति पर मुहर लगा दी। मणिरंजन के चार ठिकानों से नोटों की गड्डियां, जेवर और बेनामी संपत्ति के ढ़ेर सारे दस्तावेज मिले थे। सोमवार को बिहार कैबिनेट की बैठक मुख्यंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंत्रिमंडल ने समस्तीपुर के तत्कालीन जिला अवर निबंधक मणिरंजन को गंभीर आरोपों के आधार पर बिहार सरकारी...