पटना, अक्टूबर 10 -- पटना/पटेढ़ी बेलसर, हिन्दुस्तान टीम: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार के एक और घूसखोर पदाधिकारी को रंगे हाथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है। वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कामिनी प्रसाद और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु कुमार को 8600 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने देर शाम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पटना स्थित आवास को भी खंगाला, जहां 16 लिफाफे में रखे 5.89 लाख रुपये सहित 15.12 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा, महिला पदाधिकारी के बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये राशि जमा होने की जानकारी भी मिली है। देर रात तक चली जांच में सोने-चांदी के जेवरात और फ्लैट एवं बीमा के कागजात आदि भी मिले हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। अग्रेत्...