गोरखपुर, मई 2 -- Gorakhpur News: यूपी में घूसखोर पंडित के बाद अब 'पंडिताइन के लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद शुरू हो गया है। 'पंडिताइन के लव स्टोरी' नाम से बन रही फिल्म को लेकर सपा नेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद और अभिनेता सोमलाल यादव समेत चार लोगों के खिलाफ कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गोला बाजार क्षेत्र के डाड़ी बाजार निवासी हर्ष मिश्रा की तहरीर पर वैमनस्य फैलाने की धाराओं में दर्ज केस में फिल्म निर्माण से जुड़े रविंद्र निषाद और राम सज्जन निषाद को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता हर्ष मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज के नाम का गलत इस्तेमाल कर फिल्म बना रहे हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी एक फिल्म के निर्माण का विरोध हुआ था, जिसे बाद में रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.