हापुड़, फरवरी 11 -- घूसखोर पंडत नामक वेब सीरीज को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज को बदनाम करने के लिए यह नाम रखा गया है। बुधवार को निर्देशक नीरज पांडेय और अभिनेता मनोज वाजपेयी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लोग कोतवाली नगर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय को तहरीर दी। नानक चंद शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम करने का काम किया जा रहा है। घूसखोर पंडत नाम रखने से समाज के लोगों की भावनाएं काफी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस वेब सीरीज का नाम बदला नहीं गया, तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होगा। विकास शर्मा ने कहा कि फिल्मों में ब्राह्मण समाज को हमेशा गलत दिखाया जाता है। पूर्व में काफी बार समाज को बदनाम करन...