गंगापार, फरवरी 8 -- नवयुवक ब्राह्मण समाज द्वारा गारापुर में फिल्म घूसखोर पंडत के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज बाजपेई का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया। संगठन ने फिल्म घूसखोर पंडत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म के टाइटल और डायलाग को ब्राह्मण समाज की छवि को खराब करने वाला बताया जा रहा है। नवयुवक ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश मिश्रा का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मणों को घूसखोर और लंगोट का ढीला होने जैसे डायलाग का इस्तेमाल किया गया है। यह उनकी भावनाओं को आहत करता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को पास कैसे कर दिया। संगठन के द्वारा मनोज बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, फिल्म को तुरंत बंद करने और सरकार के द्वारा इस घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया गया है। प्रदर्शन में लवकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.