नई दिल्ली, मार्च 2 -- सीएम नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक घूसखोर इंजीनियर निगरानी के हत्थे चढ़ गया। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने पश्चिम चंपारण में तैनात बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता रोशन कुमार को पांच लाख रुपये और एक स्मार्ट घड़ी घूस के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर ने एक संवेदक का बिल रिश्वत वसूलने के लिए रोक दिया था। आरोपी को मंगलवार को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। यह राशि संवेदक शम्स तबरेज के लंबित बिलों को पास कराने के एवज में ली जा रही थी। एसवीयू ने इस मामले में कांड दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.