नई दिल्ली, जनवरी 3 -- निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ठाकुर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पदाधिकारी को उनके मिठनपुरा के चर्च रोड स्थित निजी आवास से निगरानी टीम ने शनिवार को दबोचा। उनके जिम्मे कई पदाधिकारियों का चार्ज था। सुधीर कुमार ठाकुर बिहार के एक बड़े राजनेता के संबंधी बताए जा रहे हैं। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई है और गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। उनपर एक संविदा कर्मी से 2 लाख घूस मांगने का आरोप है। फिलहाल 19 हजार नगद लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है। जानकारी मिली है कि उनकी नौकरी मात्र 3 माह ही बची थी। उससे पहले बड़ी कार्रवाई होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है कि सुधीर कुमार ठाकुर डीएओ के अलावे आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, और सहायक निदेशक (शस्य) तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.