घूसखोरों के खिलाफ नजीर पेश करेगा एनसीआर
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तबादले के नाम पर घूस मांगने के मामले को उत्तर मध्य रेलवे महज दो कर्मचारियों के निलंबन तक सीमित नहीं रखेगा। रेलवे अब यह पता लगाने में जुटा है कि सहायक लोको पायलट दंपती के तबादले से जुड़े प्रकरण में रिश्वत मांगने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। विभागीय जांच में यदि किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन इस मामले में ऐसी कार्रवाई की तैयारी में है, जो दूसरे कर्मचारियों के लिए नजीर बने।सीबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के बाद उत्तर मध्य रेलवे की विभागीय स्तर पर जांच चल रही है। इसमें तबादले से जुड़ी फाइल, संबंधित अधिकारियों की भूमिका और निर्णय लेने की प्रक्रिया को खंगाला जा रहा है। यह भी देखा रहा है कि दंपती के तबादले को लेकर किस स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.