वाराणसी, अप्रैल 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सीबीआई ने घूसखोरी के मामले में नार्दन रेलवे, लखनऊ डिवीजन के असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर विनीत कटियार के घर पर छापेमारी की है। वाराणसी निवासी रेलवे के रिटायर टीटीई विनोद कुमार सिंह की शिकायत पर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में आरोपी अधिकारी के घर से सात लाख रुपये से अधिक नकदी, जेवर व दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई आरोपी को जल्द नोटिस देकर तलब कर बयान दर्ज करेगी। वाराणसी निवासी विनोद कुमार सिंह ने सीबीआई से शिकायत की थी कि वह वाराणसी स्टेशन पर एटीवीएम मशीन संचालित करते थे। जिसे फिर से चलाने के लिए उन्होंने लखनऊ कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि अनुमति पत्र जारी किए जाने की बात कहकर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.