चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता एक दिन पहले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए चकबंदी अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। चकबंदी अधिकारी कर्वी धीरेन्द्र कुमार शुक्ला को झांसी की विजिलेंस टीम ने बुधवार की शाम उनके एसडीएम कालोनी स्थित आवास से डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने उनके खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। डीएम ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी। प्रभारी अधिकारी चकबंदी एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने बताया कि चकबंदी अधिकारी को चकबंदी आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने निलंबित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.