भोपाल, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को घूस लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इन पुलिसकर्मियों पर गुजरात के एक कारोबारी से कथित तौर पर 20 लाख रुपए घूस के तौर पर लेने के आरोप में कार्रवाई किया गया है। कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपए बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मार्च को गुना जिले के धरनावड़ा थाने के अंतर्गत रुथियाई चौकी क्षेत्र में घटी। गुजरात में रजिस्टर्ड एक एसयूवी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें से एक करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। पुलिसकर्मियों ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने के बजाय कथित तौर पर व्यवसायी के साथ समझौता कर लिया। उन्होंने 20 लाख रुपए लेकर वाहन छोड़ दिया और बिना किसी कागजी कार्रवाई या आयकर विभाग को सूचित किए 80 लाख रुपए लौटा दिए। पीटीआई से बात करते हुए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.