गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को नगर कोतवाली पुलिस ने टेंडर देने में घूसखोरी और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मंगलवार शाम को नगर कोतवाली पुलिस ने उन्हें बीएसए कार्यालय से उठाया था। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में नामजद दो अन्य विभागीय अफसरों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि डीसी निर्माण को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में दूसरे डीसी (जीईएम) प्रेम शंकर मिश्रा वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले एंटी करप्शन कोर्ट गोरखप...