रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर उप जिलाधिकारी टांडा ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि एक विरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल शंभू कुमार काफी समय से ग्रामीण को परेशान कर रहा था। जिस पर ग्रामीण ने एंटी करप्शन टीम से मुरादाबाद कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने जाल बिछाया और लेखपाल को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। सोमवार दोपहर जैसे ही लेखपाल ने नगर के टांडा बाजपुर रोड स्थित शान कॉम्प्लेक्स के पास पीड़ित से केमिकल लगे हुए नोट लिए, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने जब लेखपाल के हाथ धुलवाए, तो उनका रंग गुलाबी हो गय...