लखनऊ, जनवरी 23 -- घूसखोरी की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए एक लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया। जेई को निलंबित करने के अलावा अधिशासी अभियंता (ईएक्सईएन) और एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंत्री को शिकायत अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान मिली थी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में घूसखोरी, लापरवाही और जनता को परेशान करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। जनसुनवाई के दौरान अमरोहा के नौगांव सादात निवासी मोहम्मद यूसा, पुत्र कासिम ने बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने और काम के टालमटोल की शिकायत मंत्री से की। शिकायत सुनते ही मंत्री ने तत्काल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से फोन पर बात कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद पश्चिमांचल ने इन सभी लोगों पर कार्रवाई कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.