घूसखोरी के वीडियो के बाद उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह निलंबित
लखनऊ, मई 15 -- पर्यटन विभाग के उप निदेशक कल्याण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई थी। साथ ही जांच भी शुरू कराई गई थी। उनका निलंबन आदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने जारी कर दिया। निलंबन अवधि में कल्याण सिंह को पर्यटन निदेशालय से संबद्ध किया गया है।निलंबन आदेश में लखनऊ के क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का हवाला दिया गया है। इसे कदाचार, अनुशासनहीनता, निरंकुश कार्यशैली एवं पदीय दायित्यों के प्रतिकूल बताया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई एडीएम समेत 84 पीसीएस अफसरों का तबादला कल्याण सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी होगी। इसके आदेश अलग से जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.