घूसखोरी के आरोपी राजस्व अमीन को भेजा गया जेल
रामपुर, मार्च 2 -- शस्त्र लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए एनओसी देने के नाम पर कथित तौर पर घूस लेते पकड़े गए राजस्व अमीन को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें एंटी करप्शन की मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें सीधा मुरादाबाद जेल भेज दिया गया। शाहबाद के गांव जाहिदपुर निवासी हसमुद्दीन ने पांच-छह दिन पहले शाहबाद में तैनात अमीन प्रेमशंकर तिवारी की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि अमीन उससे एनओसी देने के नाम पर पंद्रह हजार रुपए मांग रहा है। शनिवार को टीम ने जाल बिछा दिया। अमीन अपने आवास में हसमुद्दीन से पंद्रह हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए। टीम उन्हें कोतवाली ले आई। इसके बाद उन पर ट्रैप टीम प्रभारी कृष्ण अवतार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। रविवार सुबह पुलिसकर्मी उन्हें मुरादाबाद स्थित एंटी करप्शन ऑफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.