बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। न्यायालय में चल रहे कुर्रेबंदी के मुकदमे को लेकर गौरक्षा दल के पदाधिकारी से एक सप्ताह पहले रिश्वत लेने के मामले में एसडीएम के निजी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। अब जिलाधिकारी ने एसडीएम खेकड़ा को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव को खेकड़ा का चार्ज सौंपा गया है। दरअसल, पिछले सप्ताह खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा का निजी ड्राइवर नीशू त्यागी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। पीड़ित किसान एवं गौ रक्षा दल के पदाधिकारी अजय कुमार ने आरोप लगाया था कि नीशू ने कुर्रेबंदी का मुकदमा पक्ष में कराने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो एसडीएम के नाम से मांगी गई थी। इसके बाद उसने एंटी करप्शन टीम को मामले की जानकारी दी थी। निजी ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद एस...