घूसकांड में गिरफ्तार एपीओ और कार्यालय अधीक्षक डीम्ड निलंबित
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- सहायक लोको पायलट दंपती का एक जगह तबादला करने के लिए घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार प्रयागराज मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को सीबीआई जेल भेज चुकी है। अब इस मामले की जांच सीबीआई के साथ उत्तर मध्य रेलवे भी करा रहा है। दोनों रेलकर्मी फिलहाल डीम्ड निलंबन की स्थिति में हैं। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई सोमवार को हो सकती है। डीआरएम कार्यालय में घूस मांगने का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप है। रेलवे कर्मचारी संगठनों का कहना है कि तबादले से लेकर नियुक्ति तक सुविधा शुल्क लिए जाने की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। यह भी पढ़ें- कैंटीन के वेटर से कार्यालय अधीक्षक तक पहुंचा था रेलकर्मी राजेंद्र हालांकि छोटे कर्मचारी शिकायत करने या सीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.