प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। घरेलू विद्युत बिल संशोधन के एवज में रिश्वत लेने के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता विकास सिंह भदौरिया से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बिचौलिया को रंगे हाथ पकड़े जाने के प्रकरण में तत्कालीन उपखंड अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 को बिचौलिया अतुल सिंह को ट्रैप टीम ने उपभोक्ता से 10,000 की घूस लेते हुए पकड़ा था। जांच में सामने आया कि यह रिश्वत घरेलू विद्युत बिल में संशोधन के बदले ली जा रही थी। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए तत्कालीन उपखंड अधिकारी प्रेमचंद यादव, विद्युत वितरण उपखंड प्रथम (सदर), फतेहपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध अनुमोदित आरोप पत्र जारी करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.