घूर रखने को लेकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 15 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में घूर रखने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र यादव पुत्र मन्नर यादव ने बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सुजीत यादव, प्रद्युम्न यादव, प्रदीप यादव तथा सोनू यादव ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार विवाद की वजह जमीन पर घूर रखना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बाउंड्री तोड़ने को लेकर मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.