फतेहपुर, मार्च 31 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के मुसाफा गांव में मंगलवार दोपहर घूर में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पास स्थित रोहित के घर तक पहुंच गई और छत पर पड़ी पन्नी जलने लगी। पास में ही खड़ी गेहूं की पकी फसल भी चपेट में आने की आशंका थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और समय रहते काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह शांत कराया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...