अमरोहा, दिसम्बर 16 -- गजरौला, संवाददाता। सोमवार शाम क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली में घूर पर पड़े मिले नवजात को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने आईसीयू में भर्ती किया है। पुलिस को इस बावत सूचना देने वाली ग्रामीण रूबी ही अस्पताल में नवजात की देखरेख कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूबी के घर के पास घूर पड़ा है। सोमवार शाम घूर पर एक नवजात घायल अवस्था में पड़ा मिला। रूबी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं नवजात को घूर में फेंकने वाली महिला को कोसने लगी। पुलिस ने घायल नवजात को गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए नवजात को आईसीयू में भर्ती किया है। मां ने रिश्ता किया शर्मसार, पुलिस ने दिखाई इंसानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.