घूर गड्ढे पर विवाद में मारपीट, तीन घायल
सुल्तानपुर, जून 29 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बिरईपुर भंटपुरा में सोमवार सुबह पुस्तैनी घूर गड्ढे पर कूड़ा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पुस्तैनी घूर गड्ढे पर रामबुझावन कुछ निष्प्रयोज्य सामान रख रहे थे। विरोध करने पर रामबुझावन व उनके पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं राजेश कुमार की मां सुनरा देवी और भाभी सरोजा को भी पीट दिया गया। राजेश कुमार ने थाना दोस्तपुर में रामबुझावन, द्रोपती, जियालाल, किरन और अंतिमा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.