बाराबंकी, मई 25 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ढकिया मजरे बहुता गांव में घूर के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनरेश व उनके भाई रमेशर व उनका दामाद रामपाल अगल-बगल बने घरों में रहते हैं। सोमवार की शाम घूर के विवाद को लेकर रामनरेश व उनके साथियों ने रामपाल के ऊपर लाठी व फरसों से सिर व चेहरे पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रामपाल को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...