घूर के गड्ढे के विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल
बदायूं, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में घूर के गड्ढे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं एक महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- घूर के गड्ढे के विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.