पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम दियोरा निवासी प्रभुदयाल पुत्र शांति स्वरूप ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने गांव में घूरा भर रहा था। तभी गांव का चेतराम, लालबहादुर,हरिओम और झांझन लाल उसके पास आए। आरोपियों ने घूरा भरने से मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसको बांका मार कर घायल कर दिया। बचाने आए उसके पिता और मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गांव के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.