गंगापार, मई 18 -- घूरपुर प्रतापपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर रोज लगने वाले जाम से आम जन परेशान हो गए हैं। घूरपुर गांव से बाजार आने में लोगों को फाटक के जाम में फंस जाने के कारण लोगों को घंटों घंटों तक समय लग जाता है। घूरपुर हाईवे से प्रतापपुर की ओर जाने वाला मार्ग हाईवे के मुहाने से भारथी नगर बाजार तक लगभग दो सौ मीटर अति सकरा है, इसी मार्ग ओर दोनों ओर छोटे छोटे रेहड़ी दुकानें सजी हैं। साथ हाईवे के मुहाने से लेकर दर्जनों की संख्या में ई रिक्शा और ऑटो यात्रियों को उतारने और बैठा ने के लिए रेलवे फाटक तक कतार बद्ध खड़े रहते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकट हो जाती है। रेलवे फाटक कई बार कई रेल गाड़ियों को निकालने के बाद खुलता है। जिससे फाटक के दोनों ओर जाम लग जाता है जिसमें लोग परेशान होकर घंटों जाम के झाम फंसकर बेहाल हो जाते है। घूरपुर बाज...