गंगापार, जून 3 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अभी चार दिन पूर्व घूरपुर के करमा चकिया में अधेड़ की चापड़ से हत्या की वारदात की आंच ठंडी नहीं पड़ी थी कि बुधवार की भोर भीटा गांव में एक युवक की पत्थर से सिर कूंच कर नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने करीब पांच घंटे तक शव उठने से रोक कर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लेकिन, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव को प्रयागराज-रीवा हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। डीसीपी यमुनानगर ने आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। यह भी पढ़ें- घूरपुर में पत्थर से सिर कूंचकर युव...