गंगापार, जुलाई 12 -- पौधरोपण महाअभियान 2026 के तहत घूरपुर किसान सेवा सहकारी समिति में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सहकारिता/नोडल अधिकारी प्रयागराज अजय कुमार शुक्ल, सीडीओ हर्षिता सिंह, एसडीएम बारा डॉ गणेश कनौजिया, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने समिति परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में समिति के सभापति विरेन्द्र सिंह यादव, एडीओ मनेंद्र कुमार, प्रताप बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, बैंक प्रतिनिधि अनिल मिश्र, सचिव प्रमोद कुमार यादव, विजय राज यादव, रामजी पाल, मनोज कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News:...