घूरपुर में पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या
प्रयागराज, जून 3 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अभी चार दिन पूर्व घूरपुर के करमा चकिया गांव में अधेड़ की चापड़ से हत्या की वारदात की आंच ठंडी नहीं पड़ी थी कि बुधवार की भोर भीटा गांव में एक युवक की पत्थर से सिर कूंचकर नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई।
युवक की नृशंस हत्या वारदात की जानकारी होते ही परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने करीब पांच घंटे तक शव उठने से रोक कर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लेकिन, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को प्रयागराज-रीवा हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। डीसीपी यमुनानगर ने आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.