गंगापार, मार्च 8 --  विश्व महिला दिवस के मौके पर रविवार को  प्रगतिशील महिला संगठन की कार्यकर्तिओं ने घूरपुर बाज़ार में रैली निकाल कर नारे बाजी की। साथ ही क्षेत्र में बंद खनन कार्य को चालू कराने सहित  बस्तियों के पास शराब के ठेके खोले जाने का विरोध किया। साथ ही विरोध जताते हुए कहा गया कि सरकार पिछले सत्र में इलाके के कई विद्यालयों को बंद करा दिया जिससे गरीब मजदूर के बच्चे पढ़ नहीं पा रहे है। साथ में सरकारी अस्पतालों के हालात ठीक करने की भी मांग उठायी गई।  रैली में मंजू,कोमल, सुरसती, शीला, प्रतिभा, वंशिका, रुचि, रूबी, किरन, सुनीता आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...