प्रयागराज, जुलाई 6 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इरादतगंज बाजार निवासी एक ट्रक मालिक ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी और ससुरालियों से प्रताड़ित होने की बात कहता सुनाई पड़ रहा है। यह वीडियो युवक के फांसी लगाने से पहले का बताया जा रहा है। घूरपुर पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।इरादतगंज बाजार निवासी स्वर्गीय दयाशंकर तिवारी के 30 वर्षीय बेटे अरविंद तिवारी के अपने दो ट्रक थे। एक वह खुद चलाता था जबकि दूसरा ड्राइवर से चलवाता था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर युवक ने लगाई फांसी रविवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अरविंद चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां श्यामा...