गंगापार, जून 20 -- इलाके के बोगी गांव के गाजड़िया तालाब के पास शनिवार की शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पहचान न होने की दशा में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी, सुल्तनवा, हरिहरपुर गांव मध्य स्थित गजेड़िया तालाब एक भट्ठे के पास शनिवार की शाम पांच बजे एक शव को देखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच करवाया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...