गंगापार, मार्च 2 -- रमजान और होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था और सकुशल त्योहारों का संपन्न कराने के लिए घूरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। रविवार शाम घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों करमा, जसरा, घूरपुर, गौहनिया में रमजान और होली पर्व पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान बाजार वासियों और व्यापारियों से शांति पूर्व पर्व को मनाने की अपील करते हुए समस्याएं भी पूछी और निदान करने का आश्वासन देते हुए कोई भी अप्रिय घटना होते ही तत्काल सूचना देने की बात कही जिससे तत्काल कार्रवाई हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.