गंगापार, जून 11 -- दस दिन पूर्व से लापता घूरपूर के अमिलिया गांव निवासी एक युवक की चित्रकूट के सती अनुसुइया क्षेत्र के जंगल में हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के माता के अनुरोध पर पुलिस ने क़ब्र खुदवा कर शव की पहचान कराई। मृतक के पिता ने घूरपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर हत्यारों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

मृतक की पहचान घूरपूर क्षेत्र के अमिलिया निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सूर्यपाल गत एक जून को अपनी पत्नी अनीता और पांच बच्चों के साथ घर से गृहस्थी का सामान लेकर मामा भांजे तालाब के पास अलग कमरे में रहने आए थे। परिजनों के अनुसार सात दिन बाद संजीव की पुत्री सौम्या ने अपने दादी के फोन पर फोन कर बताया कि पापा कहीं चले गए। अनहोनी की आशंका से परिजन उसी दिन से संजीव...