गंगापार, जून 2 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के आने वाले बाजारों और कस्बों से लेकर प्रति चौराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब ई रिक्शा और टैंपो के खड़े होने से आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझने की मजबूरी सी बन गई। इन्हीं रास्तों से तहसील से लेकर अन्य प्रशासनिक अफसरों का भी आना जाना होता है। लेकिन जगह जगह लगे जाम और बेतरतीब खड़े ई रिक्शा को हटाने की न तो कोई कवायद करता है और न ही पुलिस ही इन्हें हटाने की जहमत लेती है।घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा बाजार, गौहनिया चौराहा, करमा चौराहा और घूरपुर बाजार स्थित चौराहे पर अधिकांशतः जाम ही रहता है। घूरपुर चौराहे पर यात्रियों को उतारने और बैठाने के लिए हमेशा टैम्पू और ई रिक्शा दर्जनों की संख्या में पूरी हाईवे की सड़क को घेरकर खड़े रहते हैं। इसी चौराहे से प्रतापपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर ...